*पुलिस अधिकारी सम्मेलन- 2025 "पुलिस मंथन" के दौरान YAKSH / यक्ष ऐप का लोकार्पण*
लखनऊ Dec 27, 2025 at 09:55 PM , 149लखनऊ।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन- 2025 ‘पुलिस मंथन’ का आयोजन शनिवार को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में हुआ । कार्यक्रम के प्रथम सत्र में माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा पुलिस माहनिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण, प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में *यक्ष ऐप का लोकार्पण* किया गया । ‘यक्ष ऐप’- AI और Big Data Analysis की सहायता से तैयार किये गये बीट बुक का डिजिटल स्वरूप है।
*YAKSH / यक्ष ऐप की विशेषताएं निम्नलिखित है :*
प्रदेश में किसी भी जनपद में जघन्य व सनसनीखेज अपराधों को कारित करने वाले सभी अपराधियों का उनके निवास थाने के आधार पर अभिलेखीकरण व लगातार सत्यापन ।
बीट कर्मचारी प्रत्येक अपराधी का सत्यापन उसके रहने के स्थान पर जाकर कर करेगें और आवश्यकतानुसार गाँव/मौहल्ले के व्यक्तियों, परिवार के सदस्यों से वार्ता कर सही-सही जानकारी भर सकेंगे।
थानों की बीट व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण व बीट के प्रत्येक कर्मी की "बीट के अपराधी की जिम्मेदारी बीट सिपाही के नाम" के सिद्वान्त पर जबावदेही।
वास्तविक सक्रिय अपराधियों, माफिया, हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर, वाण्टेड, पुरस्कार घोषित की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी एवं रोकथाम।
Al Powered Facial Recognition के माध्यम से संदिग्ध अपराधियों की पहचान की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
"YAKSH/यक्ष" ऐप में Al Powered Voice Search की भी व्यवस्था रहेगी जिससे घटना के अनावरण व अपराधों के रोकथाम में मदद मिलेगी ।
टॉप-10 अपराधियों के चयन की पारदर्शी व प्रभावी प्रकिया।
किसी जघन्य व सनसनीखेज आपराधिक घटना के घटित होने या उसके समाधान करने के लिए उपरोक्त Database से तत्काल संभावित अपराधियों का चिन्हांकन एवं उनकी अद्यतन स्थिति तथा उक्त सम्भावित अपराधी की जानकारी रखने वाले पुलिस कर्मी की तत्काल जानकारी।
सीसीटीएनएस पर दर्ज अभियोग में आरोप पत्र लगने के पश्चात अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों का विवरण स्वतः ऐप में प्रदर्शित होने लगेगा।
सजायाफ्ता अपराधियों की निगरानी और हिस्ट्रीशीटर की निगरानी ।
लाइसेन्सी शस्त्रों एवं कारतूसों का सत्यापन ।
ऐप में अभियुक्तों की श्रेणीवार कलर कोडिंग की व्यवस्था ।
ऐप में अभियुक्त द्वारा कारित किये गये अपराध की संवेदनशीलता, अपराध करने का समय, अपराध में प्रयुक्त हथियार के अनुसार अभियुक्त के स्कोर निर्धारण की व्यवस्था की गयी है ताकि उनको श्रेणीबद्ध करते हुये निगरानी की जा सकेगी ।
इस ऐप में यह व्यवस्था भी उलब्ध है कि अभियुक्त के सत्यापन के दौरान यदि अभियुक्त अपना निवास स्थान छोड़कर अन्य स्थान पर जाता है तो बीट कर्मचारी द्वारा यह रिपोर्ट दर्ज करने पर अभियुक्त द्वारा गन्तव्य स्थान के थाना क्षेत्र के सम्बन्धित बीट कर्मचारी को अलर्ट प्राप्त हो जायेगा एवं सम्बन्धित बीट के कर्मचारी को सत्यापन की जिम्मेदारी होगी ।
बीट कर्मियों द्वारा उनके बीट क्षेत्र में हो रहे अपराधिक गतिविधियाँ जैसे- जुआं, अवैध शराब/शस्त्र, मादक द्रव्यों की बिक्री व तस्करी, पशु तस्करी आदि ।
क्राइम GPT (Generative Pre-trained Transformer) एक नई तकनीक है जो अपराध से जुड़े डेटा का विश्लेषण करती है। यह यक्ष ऐप में उपलब्ध है। इसके ज़रिए आप अपराधियों और अपराध से जुड़े सवाल साधारण बातचीत की तरह पूछ सकते हैं। जवाब भी उसी तरह मिलेंगे, जैसे आप किसी से सीधे बात कर रहे हों ।
यक्ष ऐप एडवांस्ड गैंग एनालिसिस ऑप्शन के साथ आता है, जिससे सभी अपराधी जो एक दूसरे के साथ मिलकर गैंग बनाते हुये अपराध करते हैं, को बहुत आसानी से ढूंढा जा सकता है। FIR और दूसरे डॉक्यूमेंट्स को मैन्युअली स्क्रॉल करने के बजाय, यक्ष ऐप AI का इस्तेमाल करके सभी अपराधी जो एक दूसरे के साथ मिलकर अपराध करते हैं उसे एक स्थान पर गैंग के रूप में प्रस्तुत करता हैं जिससे गैंग के विरूद्ध कार्यवाही करने में आसानी हो सकेगी ।































Comments