बेसिक विद्यालय अलीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल वीर दिवस
लखनऊ Dec 26, 2025 at 09:15 PM , 177लखनऊ।
सुनहरा नगर क्षेत्र के जोन एक स्थित बेसिक विद्यालय अलीनगर में बाल वीर दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध शैक्षिक व रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं चर्चा-परिचर्चा का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने विचारों और कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से वीरता, साहस और देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
शिक्षकों ने बच्चों को बाल वीरों के बलिदान और उनके प्रेरक जीवन प्रसंगों से अवगत कराया तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बाल वीर दिवस के इस आयोजन ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनमें देशप्रेम और नैतिक मूल्यों को भी सशक्त रूप से प्रोत्साहित किया।































Comments