खेल महोत्सव में खेला गया क्रिकेट फाइनल मुकाबला
लखनऊ Dec 24, 2025 at 06:11 PM , 102(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत नगर पालिका परिषद एवं क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में शहर के मेमोरियल ग्राउंड पर आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–2 में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक फाइनल स्मार्ट बॉयज़ एवं हंटर 11 टीमों के बीच हुआ।
फाइनल में हंटर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में 11वें ओवर में 75 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मार्ट बॉयज़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन–1 का फाइनल भी स्मार्ट बॉयज़ टीम ने ही जीता था, और इस प्रकार टीम ने लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को निम्न पुरस्कार प्रदान किए गए—
????प्लेयर ऑफ द मैच: भूपेन्द्र
???? मैन ऑफ द मैच: भूपेन्द्र
???? बेस्ट बल्लेबाज़: उत्कर्ष
???? बेस्ट गेंदबाज़: फ़ैज़ान
???? बेस्ट फ़ील्डर: फ़ैज़ान
विजेता टीम स्मार्ट बॉयज़ को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव द्वारा शील्ड एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन समाजसेवी राम मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, खेल महोत्सव के संयोजक आशीष चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, जितेंद्र अवस्थी, जेई समरा सईद, देवाशीष मुखर्जी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुरारी लाल, क्रिकेट प्रेमी, अन्य खेल प्रभारी, सभासदगण एवं नगर पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।































Comments