*प्रेरणा दिवस पर सैकड़ों व्यापारियों ने लिया संकल्प*

लखनऊ , 6

*प्रदेश में सम्मानित हुए 1044 व्यापारी*

*लखनऊ।* 26 मई 1979 को सर्वे छापे का विरोध कर रहे व्यापारी आंदोलन के दौरान शहीद हुए हरीश चंद्र अग्रवाल की 47 वीं पुण्यतिथि को प्रेरणा दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित किया गया। 

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद स्थित हरीश चंद्र अग्रवाल पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संदीप बंसल ने कहा कि हरीश चंद्र अग्रवाल की कुर्बानी ने व्यापारी समाज को अन्याय और अत्याचार से लड़ना सिखाया, व्यापारी समाज को एकजुट किया और आज संपूर्ण व्यापारी समाज अपने सम्मान के लिए अगर खड़ा होता है तो उसमें मुख्य भूमिका शहीद हरिश्चंद्र अग्रवाल की है इसलिए व्यापारी सदैव हरिश्चंद्र अग्रवाल को नमन करता रहेगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रेरणा दिवस का आयोजन किया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार 1044 व्यापारी विभिन्न जनपदों में सम्मानित हुए।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी ने बताया कि इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में आरडीएसओ के निदेशक अमिताभ कुमार, मंगलमान अभियान के संयोजक डॉ. रामकुमार तिवारी, स्वदेशी जागरण मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश के संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप अग्रवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी , प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, महामंत्री अनुज गौतम, युवा महानगर अध्यक्ष अश्वन वर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष अनीता जायसवाल, महिला महामंत्री एकता अग्रवाल, हरिश्चंद्र अग्रवाल की पत्नी श्रीमती गीता देवी अग्रवाल, उनके पुत्र अनीशा अग्रवाल आशीष अग्रवाल, बिटिया संगीता अग्रवाल तथा परिवार के अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे। 

लखनऊ में आयोजित प्रेरणा दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले प्रमुख महानुभावों के नाम इस प्रकार हैं- अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, सुनीत साहू, संजय निधि अग्रवाल, वीरेंद्र सैनी, राजेंद्र शुक्ला, सुखविंदर सिंह, जितेंद्र अग्रवाल, वंदना बंसल, प्रतीक्षा गुप्ता, झब्लू गुप्ता, धीरपाल यादव, तरुण श्रीवास्तव, रंजय शर्मा, सनत गुप्ता, पुनीत हवेलिया, विनय अग्रवाल, रोहन गुप्ता, अनिल अग्रवाल, महताब खान, सत्या राजपूत, अमित राजपूत, सुनील पाल, दर्पण लखमानी, शुभम मौर्या, नीरज सिंह, आनंद किशोर सक्सेना, नैंसी जायसवाल, अभिषेक निषाद, बलजीत सिंह वाधवा,निशीथ श्रीवास्तव   थे।

इस अवसर पर उपस्तिथ रहने वाले संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में राजीव कक्कड़, मुकेश कुमार नाग, कार्मेंद्र सिंह, मनीष अवस्थी,पतंजलि यादव, ललित सक्सेना, मलखान सिंह, शब्बीर अहमद, शरद तिवारी, रेखा दुआ, हिना सिराज खान, निशा अग्रवाल, युवा कोषाध्यक्ष, आदित्य कमल सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रज्जन लाल श्रीवास्तव, विशाल सिंह, पिंटू गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, अभिषेक नाम मोहम्मद नसीम  प्रमुख रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top