खेल महोत्सव के नौवें दिन हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
लखीमपुर खीरी Dec 23, 2025 at 05:50 PM , 152(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी।स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत शहर के मेमोरियल ग्राउंड पर नगर पालिका परिषद एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन 2 नौवें दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत "रन फॉर राम" मैराथन का आयोजन किया गया, जिसे कौशल (प्रांत प्रचारक), इंजीनियर अवनीश सिंह पटेल (सदस्य विधान परिषद स्नातक वर्ग), विभाग प्रचारक अभिषेक, जिला प्रचारक अविनाश, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। इस मैराथन में 1600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।बालक वर्ग (5000 मीटर)रवि कुमार पाल (5100 रु)दीपक (2100 रु)
जितेंद्र सिंह (1100 रु)सांत्वना पुरस्कार: अनिल कुमार, सत्यवीर सिंह, नैमिष कुमार बालिका वर्ग (5000 मी) सृष्टि वर्मा (5100 रु) रुचि श्रीवास्तव (2100 रु)
अंबिका (1100 रु) सांत्वना पुरस्कार: शिफा, तनु गौड़, शीतल (₹ 500-500)रन फ़ॉर राम के विजेताओं को (₹ 5100, ₹ 2100, ₹1100 व ₹500) स्मृतिशेष डॉ. रवि श्रीवास्तव की स्मृति में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व पुत्र कपिल श्रीवास्तव द्वारा प्रदान किया गया।
स्वच्छता रैली में विभिन्न स्कूलों की सहभागिता रही, जिनमें अजमानी इंटरनेशनल स्कूल, ला मार्टिना स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, भगवानदीन आर्य कन्या विद्यालय, NCC 26वीं बटालियन, धर्म सभा इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल थे। इसके बाद नन्हे बच्चों द्वारा किए गए करतब का प्रदर्शन किया गया, जिसका नेतृत्व ट्रेनर जितेंद्र कुमार ने किया। मंच का संचालन राम मोहन गुप्ता ने किया।
क्रिकेट
पुलिस टीम और रामापुर सुपर स्ट्राइकर के बीच खेला गया मैच पुलिस टीम ने 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शालू, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आरिफ, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक सर्वेंद्र और मैच का खिताब अमित कुमार को दिया गया।
बालिका वर्ग क्रिकेट
डॉन बॉस्को स्कूल और सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर के बीच खेले गए फाइनल मैच में बालिका विद्या मंदिर ने 10 रन से जीत हासिल की। बेस्ट बैटर श्रद्धा, बेस्ट बॉलर उमरा, बेस्ट फील्डर काजल, और वूमेन ऑफ़ द मैच व वूमेन ऑफ़ द सीरीज का खिताब कोमल शर्मा को मिला।
मंच संचालन समसेवी राम मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक अभिषेक, सह विभाग प्रचारक अविनाश, जिला उपाध्यक्ष भाजपा कुलभूषण सिंह, जिला कार्यवाह संजीव, चित्रसेन (एन. सी. सी.), अभय प्रताप सिंह एसडीओ वन विभाग), खेल महोत्सव के संयोजक आशीष चौहान, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, जितेंद्र अवस्थी, जेई समरा सईद और अन्य खेल प्रभारी, सभासदगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments