रबी फसलों हेतु आ रही 4 रैक यूरिया
लखीमपुर खीरी Dec 23, 2025 at 05:47 PM , 150लखीमपुर खीरी। रबी 2025 में फसलों की तैयारियों के बीच जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके और सिंगल सुपर फास्फेट (एसएसपी) खादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 11536 मीट्रिक टन यूरिया, 6732 मीट्रिक टन डीएपी, 10157 मीट्रिक टन एनपीके और 10001 मीट्रिक टन एसएसपी का भंडारण किया जा चुका है।
किसान भाई निर्धारित दर पर अनुशंसित मात्रा में ही खाद खरीदें, अनावश्यक भंडारण से बचे । खाद खरीदते समय किसान अपने साथ आधार कार्ड और खतौनी अवश्य लाएं और विक्रेता से कैश मेमो जरूर प्राप्त करें।
*धरती माता बचाओ अभियान*
जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 12 दिसम्बर से 29 दिसम्बर के मध्य कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किसान पाठशाला में धरती माता बचाओ अभियान के तहत पीएम प्रणाम योजना के अनुसार यूरिया के वैकल्पिक नैनो यूरिया, व डीएपी के वैकल्पिक एसएसपी उर्वरक की जानकारी दी जा रही है । किसानो ने इस वर्ष डीएपी के स्थान पर एसएसपी उर्वरक का बहुतायत में प्रयोग किया है , जनपद में डीएपी उर्वरक से ज़्यादा एसएसपी उर्वरक का क्रय किया गया है । कृषि अधिकारी ने किसानो से अपील की इसी तरह यूरिया की टॉप ड्रेसिंग फ़सल की ४० -५० दिन की अवस्था में १ बॉटल नैनो यूरिया प्रति acre का प्रयोग करे । इससे मृदा का स्वास्थ्य बेहतर होगा ब किसानी की लागत कम होगी ।
*शिकायत पर होगी कार्यवाही !*
यदि कोई विक्रेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूलता है या किसानों को अन्य उत्पाद जबरन खरीदने के लिए बाध्य करता है, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही संबंधित थोक विक्रेता व विनिर्माता कंपनी पर भी कार्रवाई की जाएगी। किसान ऐसे मामलों की सूचना तुरंत सहायक विकास अधिकारी (कृषि) या कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7570088259, 7839882212 पर कर सकते हैं। वहीं समितियों से जुड़ी समस्याओं के लिए 7007918909 पर संपर्क किया जा सकता है ।सहायक विकास अधिकारी अपने विकास खंड में प्रतिदिन निरीक्षण कर कृषकों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण में सहयोग कर रहे है , ब अनियमता की दशा में यथोचित कार्यवाही की जा रही है ।
*कृषकअनुशंसित खाद मात्रा का करे प्रयोग (प्रति हेक्टेयर):*
गेहूं: यूरिया 5 बोरी, डीएपी 3 बोरी, एनपीके 4 बोरी
सरसों: यूरिया 4 बोरी, डीएपी 3 बोरी, एनपीके 4 बोरी
चना/मसूर: यूरिया 0, डीएपी 2 बोरी, एनपीके 2 बोरी
आलू: यूरिया 6 बोरी, डीएपी 4 बोरी, एनपीके 4 बोरी
गन्ना : यूरिया 7 बोरी, डीएपी 05 बोरी, एनपीके 06 बोरी।






_page-0001.jpg)
























Comments