*आरटीओ में दलालों से साठगांठ की आशंका में महिलाकर्मी का मोबाइल खंगाला गया ...* *चैटिंग जांची गई, व्यक्तिगत तस्वीरें देखे गए, महिला रोने भी लगी, पर अफसरों का दिल नहीं पसीजा...*

लखनऊ , 139

 लखनऊ संवाददाता 
  राजधानी में ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में काम करने वाले प्राइवेट कर्मचारी आजकल अफसरों के रडार पर हैं। दलालों से मिलीभगत के नाम पर उनके मोबाइल खंगाले जा रहे हैं। तस्वीरें, चैटिंग और कॉल डिटेल जांचें जा रहे हैं। इसी बीच मोबाइल चेक के दौरान व्यक्तिगत तस्वीरें देखे जाने पर महिलाकर्मी रोने लगी थी। लेकिन अफसरों का दिल नहीं पसीजे। 
  दरअसल इन दिनों परिवहन विभाग के ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कामकाज नई संस्था के कर्मचारी संभाल रहे हैं। आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी ने गत माह एक पत्र लिखकर पूर्व में तैनात प्राइवेट कर्मियों को भ्रष्ट व दलाल बताया था। इसके बाद नई संस्था सिल्वर टच ने नए कर्मचारियों को यहां तैनात किया। लेकिन इन कर्मचारियों को लगातार अफसर प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी दौरान आरटीओ में डीएल का कामकाज देखने वाले प्राइवेट कर्मियों के मोबाइल जबरन ले लिए जा रहे हैं। प्राइवेट कर्मियों के मुताबिक उनके मोबाइल का डाटा जांचा जाता है। कॉल डिटेल चेक किए जाते हैं। तस्वीरें व ईमेल भी देखे जाते हैं। हद तो यह हुई कि एक प्राइवेट महिलाकर्मी की व्यक्तिगत तस्वीरें, जांच के नाम पर जबरन देखी गईं। महिला मिन्नतें करती रही, पर उसकी व्यक्तिगत तस्वीरें देखने का सिलसिला जारी रहा। मामला उजागर होने पर शिकायत परिवहन विभाग मुख्यालय पहुंच गई है।

Related Articles

Comments

Back to Top