अलीगंज रोड पर लाइन शिफ्टिंग से सात दिन बिजली कटौती
लखीमपुर खीरी Dec 22, 2025 at 07:03 PM , 125लखीमपुर, संवाददाता।
विद्युत उपकेंद्र छाउछ पावर हाउस क्षेत्र में अलीगंज रोड पर डीएस कॉलेज से भंसड़िया तक लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते क्षेत्र में सात दिन तक प्रतिदिन छह घंटे का शटडाउन रहेगा। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए पहले से आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार अलीगंज रोड पर प्रस्तावित लाइन शिफ्टिंग का कार्य 23 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक छाउछ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े फीडर नंबर चार की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़क किनारे चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा कारणों से लाइन को शिफ्ट किया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
शटडाउन के कारण अलीगंज रोड, डीएस कॉलेज क्षेत्र, भंसड़िया समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति न होने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खासकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों, छोटे उद्योगों, स्कूल-कॉलेजों और घरेलू उपभोक्ताओं को वैकल्पिक इंतजाम करने की जरूरत होगी।
विद्युत विभाग का कहना है कि लाइन शिफ्टिंग का कार्य तय समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। यदि मौसम या तकनीकी कारणों से कार्य में कोई बदलाव होता है तो उपभोक्ताओं को पूर्व में सूचना दी जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय में बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए पानी, इनवर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।






_page-0001.jpg)
























Comments