*चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन आईटीआई राजापुर में*
लखीमपुर खीरी Dec 22, 2025 at 07:08 PM , 149लखीमपुर खीरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आईटीआई राजापुर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कृषि के अतिरिक्त गन्ना, पशुपालन, उद्यान व दुग्ध विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 111 कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा धान, उर्द, गेंहू व सरसों में क्राप कटिंग के आधार पर सबसे अधिक उपज प्राप्त करने वाले कृषकों को क्रमशः प्रथम व द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार गन्ना उत्पादन, पशुपालन, उद्यान तथा दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले कृषक भाई सम्मानित किए जाएंगे। आयोजन स्थल राजापुर आईटीआई में जन जागरूकता के लिये कृषि और सहबद्ध विभागों के स्टाल भी लगाये जायेगें। कृषि विभाग ने कृषकों से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम स्थल पर प्रातः 11बजे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि और सहबद्ध विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर समसामयिक जानकारी प्राप्त करें।






_page-0001.jpg)
























Comments