एक गांव में घुसकर तेंदुए ने बछड़े को बनाया निवाला , दूसरे गांव में देखे गए तेंदुए के तीन बच्चे।
लखीमपुर खीरी Dec 22, 2025 at 06:59 PM , 124सिंगाही खीरी बेलराया रेंज की ग्राम पंचायत नौरंगाबाद के मजरा फरदहिया गांव में घुस कर एक घर में बछड़े का तेंदुएं ने बनाया निवाला।
@दूसरी तरफ सोमवार सुबह सिंगहा कला गांव में भी तेंदुए के दिखे तीन बच्चे।
तेंदुएं के हमले से गांव में दहशत फैल गई है।आपको बताते चले कि बीते रविवार को रात करीब तीन बजे तेंदुए ने घर के अंदर बंधे एक बछड़े पर हमला कर उसे मारकर आधे से ज्यादा हिस्सा खाकर निकल गया। घटना के समय गृहस्वामी बेचेलाल अपने परिवार के साथ घर के बाहर बने बंगले में सो रहे थे। बेलरायां रेंज के अंतर्गत फरदहिया के बेचेलाल के घर में रात तीन बजे तेंदुआ घुस आया। उसने बछड़े पर हमला कर दिया। सुबह जब बेचेलाल जानवरों को चारा देने के लिए उठा तो उसने देखा कि बछड़े का खाया हुआ अर्ध शरीर मिला। तभी उसने आंगन में देखा कि किसी बड़े जानवर के पंजे के निशान है। घर के अंदर तेंदुए के पंजे के निशान देखकर सभी लोग घबरा गए ।घर के पूरब दिशा में खेतों में भी ग्रामीणों ने पंजे के निशान देखे। पूरे गांव में भय का माहौल है। दूसरी तरफ ग्राम पंचायत सिंगहां कलां मे भी सोमवार सुबह किसान रामशंकर पटेल निवासी गन्ना छिलने के लिए खेत गया हुआ था जहां उसे खेत मे पहले से मौजूद तेंदुए के तीन बच्चे दिखे जिसे देख कर वो भयभीत हो गया और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्याम मोहन दीक्षित को सूचित किया। प्रधानप्रतिनिधि ने वन विभाग को सूचित किया जहां मौके पर रेंजर सहित वन विभाग की टीम पहुंची। एक तरफ फरदहिया मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पद चिन्हों को देख कर बताया कि यह तेंदुआ है। बेलराया वन रेजर*
रेंजर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ने बताया कि बछड़े के शव को गड्ढा खोदकर गढ़वा दिया गया है, तथा सिंगहा में दिखे तीनो बच्चों की मां की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सभी ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।






_page-0001.jpg)
























Comments