बकाया बिल के चलते कटे 35 बिजली कनेक्शन, किसान संगठन के धरने के बाद दोबारा जोड़े गए
लखीमपुर खीरी Dec 22, 2025 at 06:55 PM , 142लखीमपुर, संवाददाता।
तहसील मितौली क्षेत्र के ग्राम बाईकुआ में बकाया बिजली बिल को लेकर विभाग द्वारा 35 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बिजली कटौती से सबसे अधिक परेशानी किसानों को हुई, क्योंकि सिंचाई और घरेलू कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए। इसी को लेकर किसान संगठन के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने गांव में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरना शुरू होने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग हरकत में आया। मौके पर एसडीओ मैगलगंज और जेई औरंगाबाद धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। किसानों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि आर्थिक तंगी के कारण समय पर बिजली बिल जमा नहीं हो पाया, जबकि फसलों की सिंचाई के लिए बिजली की अत्यंत आवश्यकता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से फसलों के सूखने का खतरा भी बना हुआ था।
किसान संगठन की मांग और ग्रामीणों की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने राहत का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही बिजली राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए 28 दिसंबर तक का समय दिया गया है। किसानों ने भी भरोसा दिलाया कि निर्धारित तिथि तक वे अपना बकाया बिजली बिल जमा कर देंगे।
वार्ता के बाद बिजली विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 35 कटे हुए कनेक्शनों को दोबारा जोड़ दिया।






_page-0001.jpg)
























Comments