हमारा आंगन हमारे बच्चे थीम पर कार्यक्रम आयोजित मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रहे मौजूद
लखीमपुर खीरी Dec 22, 2025 at 06:05 PM , 91(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। सोमवार 22/12/2025 में
"हमारा आंगन हमारे बच्चे"
उत्सव 2025- 26 कार्यक्रम के अंतर्गत BRC प्रांगण धौरहरा में शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत 35 बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
प्राप्त विवरण के अनुसार बीआरसी परिसर धौरहरा में आंगनबाड़ी(प्री प्राइमरी) के 21 निपुण बच्चों को पुरस्कृत किया गया व 14 परिषदीय विद्यालयों के कक्षा 1 व 2 के निपुण बच्चों को भी धौरहरा विधायक प्रतिनिधि गोपाल शंकर द्वारा शैक्षिक किटें देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रूप में विधायक प्रतिनिधि ने बच्चों से संवाद करते हुए शिक्षा के माध्यम से अपना, माता पिता व ज़िले का नाम रोशन करने की बात कहते हुए पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी धौरहरा आशीष कुमार पाण्डेय ने की।
कार्यक्रम का सफल संचालन राम किशोर शुक्ला ने किया इस अवसर पर वीरेन्द्र तिवारी,नागेंद्र तिवारी,ओम नारायण सिंह,अंकित चतुर्वेदी,योगेन्द्र मिश्रा,प्रियाव्रत श्रीवास्तव प्रदीप दीक्षित आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments