*3 माह बाद न्यायालय के आदेश से शव क़ब्र से निकालकर पीएम हेतु भेजा*
लखीमपुर खीरी Dec 22, 2025 at 05:50 PM , 123लखीमपुर खीरी। तीन माह पहले झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इलाज करने पर 15 वर्षीय हिमांशु की मौत हो गई थी। जिसका मुकदमा कोतवाली पसगवां में 14-9 2025 को पंजीकृत किया गया। जिसमें मृतक के पिता ने झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर पीएम करने की मांग की थी मगर कोई कार्यवाही न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर सोमवार को अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से खुदवा कर पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली पसगवां के ग्राम गणेशपुर के रहने वाले विमलेश राठौर ने अपने पुत्र हिमांशु 15 की मौत का आरोप अपने गांव के झोलाछाप डॉक्टर विकास पुत्र राकेश राठौर पर लगाया था जिसकी मौत गलत इलाज करने से 13.9.2025 को हो गयी थी। आरोप यह भी था कि झोलाछाप डॉक्टर के चाचा रामनाथ के द्वारा उसका जबरदस्ती अंतिम संस्कार करवा दिया गया। और शव पीएम के लिए नहीं भेजा गया। इस संबंध में पीड़ित पिता ने दिनांक 14.9.2025 को थाना पसगवां में मुकदमा दर्ज कराया और शव उखड़वा कर उच्च अधिकारियों से पीएम कराने की मांग की जिसका अभी तक पीएम नहीं हो पाया था। दिनांक 22.12.2025 को न्यायालय के आदेश पर हिमांशु 15 का शव कब्र से निकलवा कर पीएम के लिए भेजा जा रहा है इस मौके पर एसडीएम मोहम्मदी, नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार, पसगवां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह सहित कई थाने चौकियों की पुलिस व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments