शिवम चौराहा स्टेशन रोड तक पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण

लखीमपुर खीरी , 140

लखीमपुर खीरी —
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह एवं भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। इस दौरान बड़ा चौराहा, पुराना बाईपास, विकास चौराहा होते हुए शिवम चौराहा स्टेशन रोड तक पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया गया।
पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने मार्गों पर मौजूद लोगों से संवाद कर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Comments

Back to Top