बेहोशी हालत में मिले युवक की इलाज के दौरान मृत्यु

लखीमपुर खीरी , 100

धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव निवासी युवक ने मेरे भाई को झांसे में लेकर तीन दिन पूर्व बाईक पर लेकर गये जो बाद में गंभीर रूप से अधमरी जैसी बेहोशी की हालत में गांव निवासी एक युवक के दरवाजे पर मिले।जिनको सीएचसी धौरहरा व बाद में जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को मृतक के भाई व पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही।
जानकारी के अनुसार रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कलुवापुर निवासी रामू पुत्र केशवराम राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती दिनांक 18.12.25 को शाम 6 बजे मेरा भाई श्रवण कुमार उम्र करीब 35 वर्ष गांव निवासी रामचंद्र पुत्र रघुवीर पाल के दरवाजे पर आग ताप रहे थे तभी गांव निवासी युनुस पुत्र फैय्याज नाई मेरे भाई को बाईक पर लेकर कही ले गया था।काफी देर बाद मेरे भाई गंभीर रूप से घायल हालत में गांव निवासी सत्य कुमार के बताने पर उठा लाए।हालत दयनीय होने पर सी एस सी धौरहरा व जिला चिकित्सालय ईलाज को ले गये जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे भाई को युनुस नाई ने मारा पीटा है। मृतक के पांच बच्चों में काजल 15.प्रांसी 10.आशीकी 8.आरुष 6 शिवा 4 बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Related Articles

Comments

Back to Top