विज्ञान व क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

लखीमपुर खीरी , 124

मैगलगंज खीरी। मैगलगंज के हैरमखेड़ा प्रेम नगर स्थित सेक्रेट हार्ट एकेडमी में बच्चों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में तमाम तरीके के माडलों को प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ नन्हे-मुन्ने छात्रों के द्वारा रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। 

मैगलगंज के हैरमखेड़ा प्रेमनगर स्थित सेक्रेट हार्ड एकेडमी में साइंस,आर्ट्स व क्राफ्ट्स एग्जिबिशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के द्वारा कई तरह के माडलों को प्रदर्शित किया गया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत की गई प्रदर्शनी का अवलोकन अभिभावकों व निर्णायक मंडल के द्वारा किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बौद्धिक, मानसिक व तमाम तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी छात्र छात्राओं के द्वारा मंच पर प्रदर्शित किया गया। 
मैनेजर फादर जिमी ने बताया कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास भी होता है। प्रधानाचार्य फादर एबिन ने बताया कि प्रदर्शनी में बच्चों ने साइंस,आर्ट्स संबंधी तरह तरह के माडल बनाकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। कार्यक्रम में अनिल राठौर, जसपाल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह,गौरव गुप्ता, नवीन गुप्ता, अमित शेखर शर्मा व स्कूल स्टाफ में मनप्रीत सिंह, रंजना, भूपेंद्र , नरेंद्र, कमल, रूपा समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top