रिफ्लेक्टर वाहनों पर टोल कर्मियों ने लगाए

लखीमपुर खीरी , 75

मैगलगंज खीरी। मौसम के बदलते रुख को देखते हुए बढ़ रहे कोहरे के चलते टोल प्लाजा के द्वारा टोल प्लाजा परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है।

प्लाजा मैनेजर बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन पर टोल प्लाजा परिसर से गुजरने वाले वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाने का कार्य किया गया था ताकि कोहरे में भी कम दृश्यता की स्थिति में वाहनों को आसानी से पहचाना जा सके और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके। इस दौरान मैनेजर रामू सिंह ने सभी वाहनों चालकों से गति सीमा को नियंत्रित करने के साथ सुरक्षित सफर करने की सलाह दी। टोल परिसर से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी उचित सुझाव भी दिए तथा वहां से गुजरने वाले तमाम छोटे बड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टिव भी चिपकाए गए।

Related Articles

Comments

Back to Top