महिला के घर में दबंगों ने लगाई आग शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

लखीमपुर खीरी , 120

निघासन खीरी।।निघासन कोतवाली क्षेत्र के मोलहे पुरवा गांव निवासनी मदनादेवी के घर को गांव के कुछ दबंगों ने आग के हवाले कर दिया, जिससे टटिया जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि यह विवाद रास्ते को लेकर हुआ है।
मदनादेवी का आरोप है कि गांव के दाता राम, सूरज, मेलुपुत्र सूरज, संदीप, लक्खा सहित आधा दर्जन लोगों ने उनके घर पर हमला किया और टटिया को नोचकर आग के हवाले कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया, तो विपक्षी हमलावर हो गए और मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं 
पीड़ित महिला ने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक खीरी तक शिकायत की है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ कौई कार्रवाई नहीं हुई है पिडित माहिला का आरोप है कि वह अपने पुश्तैनी घर में रहतीं हैं विपक्षी उनके घर के बीच आंगन से रास्ता मांग रहे हैं जबकि विपक्षी के घर के सामने से खड़ंजा से बना हुआ पक्का रास्ता निकला हुआं है लेकिन फिर भी जबरन रास्ते की मांग करते हुए डराया धमकाया जा रहा हैं पिडिता महिला के द्वारा पुलिस प्रशासन से भी शिकायत की गई हैं लेकिन आरोपियों के खिलाफ कौई कार्यवाही नहीं हुई हैं।।
वर्जन 
झंडी चोकी इंचार्ज
दो पक्षों का रास्ते को लेकर विवाद है कई बार दोनों पक्षों को बैठाला कर सुलह समझौता कराने की कोशिश की गई है लेकिन समझौता नहीं हो पाया है।।

Related Articles

Comments

Back to Top