आधुनिक जिम सेंटर का भव्य उदघाटन भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौरभ सिंह सोनू द्वारा किया गया

लखीमपुर खीरी , 66

मितौली-खीरी।
मितौली मुख्यालय पर मंगलवार को एक आधुनिक जिम सेंटर का भव्य उदघाटन भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौरभ सिंह सोनू द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा वर्ग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
इस मौके पर विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा कि मितौली क्षेत्र में जिम सेंटर की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं के लिए शारीरिक व्यायाम अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।उन्होंने कहा कि जिम सेंटर खुलने से क्षेत्र के युवाओं को व्यवस्थित वातावरण में व्यायाम करने का अवसर मिलेगा, जिससे नशे और गलत आदतों से भी दूरी बनेगी। विधायक ने युवाओं से नियमित व्यायाम अपनाने और फिट रहने का आह्वान किया।
जिम संचालक सियाराम गौतम ने बताया कि सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग लाभ उठा सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और इस पहल को मितौली क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान मितौली दिनेश मास्टर दिनेश मास्टर अखिलेश मिश्रा एसपी सिंह महबूब अली सुरेश राठौर मनोज सिंह धर्मेंद्र दीक्षित आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Related Articles

Comments

Back to Top