किसान के चंदन के चार पेड़ चोरी से कटे

लखीमपुर खीरी , 127

मोहम्मदी  
कस्बा में स्टेट हाईवे पर एक खेत में खड़े चार पेड़ चंदन के लकड़कट्टो द्वारा चोरी से काट लेने का आरोप लगाते हुए वन विभाग को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा मुहल्ला बबौरी निवासी सरलू ने 20 वर्ष पहले अपने गाटा संख्या 40 में 5 पेड चंदन के रोपें थे लंबी परवरिश के बाद तैयार किया था। जिसे चोरी से लकड़कट्टो द्वारा रात्रि में चार पेड़ों को काटकर चोरी कर ले गए हैं जिनकी अनुमानित कीमत लाखों में बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस समेत वन विभाग के अधिकारियों को घटना की शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
वन दरोगा अखिलेश सिंह ने बताया जानकारी मिली है मौके का निरीक्षण किया गया जिसमें सफेद चंदन के पेड़ थे। जो परमिट क्षेत्र से बाहर होते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top