*प्रख्यात पखावज वादक डा.राज खुशीराम का निधन*

लखनऊ , 136

लखनऊ, 17 दिसम्बर। प्रख्यात पखावज वादक डा.राज खुशीराम का निधन हो गया। वह करीब 72 वर्ष के थे। वह अयोध्या घराने के विख्यात पखावज वादक स्वामी पागल दास के शिष्य और लखनऊ घराने कै कथक गुरु लच्छू महाराज की पटशिष्या कथक नृत्यांगना कपिला राज के पति थे। उन्हें कल सांस लेने में तकलीफ़ हुई तो मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया। उसके बाद गोमतीनगर घर आ गये, परन्तु सांस की तकलीफ़ दूर नहीं हुई। आज शाम करीब सात बजे उनका निधन हो गया। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में पखावज के अतिथि शिक्षक थे। उनका अंतिम संस्कार कर 18 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11 बजे बैकुंठ धाम भैंसाकुंड में किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top