सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत

लखीमपुर खीरी , 141

धौरहरा खीरी। रविवार रात लगभग आठ बजे के करीब सिसैया ढखेरवा हाईवे के धौरहरा में निगम बिल्डिंग मेटेरियल के सामने ( 30 ) वर्षीय बाईक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद लोगों द्वारा तुरंत घायल को सीएचसी धौरहरा भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय भेज दिया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह गंभीर रूप से घायल चंदन की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग आठ बजे के करीब ढखेरवा सिसैया हाईवे के किनारे निगम बिल्डिंग मेटेरियल धौरहरा के सामने ( 30 ) वर्षीय बाईक सवार चंदन पुत्र स्वामी दयाल निवासी सुजानपुर थाना पढुवा उच्च प्राथमिक विद्यालय पचासा सुजानपुर में अनुदेशक के पद पर तैनात था।बीती रात सिसैया चौराहे की तरफ से आते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों द्वारा घायल को सीएचसी धौरहरा भेजा गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय ओयल रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाईक सवार के चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी।सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में ईलाज के दौरान चंदन की मौत हो गई।

Related Articles

Comments

Back to Top