खेल महोत्सव सीजन 2 का शुभारंभ

लखीमपुर खीरी , 104

(सुनील शर्मा)

लखीमपुर खीरी।  शहर के प्रतिष्ठित विलोबी मैदान में नगर पालिका परिषद, लखीमपुर और क्रीड़ा भारती के संयोजन में "लखीमपुर खेल महोत्सव सीजन-2" का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर आदर्श मूक बाधिर विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात बालिका वर्ग के प्रथम क्रिकेट मैच बालिका विद्या मन्दिर एवं सी०बी० सिंह गौड के मध्य खेला गया, जिसमें बालिका विद्या मन्दिर 10 विकेट से विजयी हुयी। इस मैच में बेस्ट बैटर महक राठौर, बेस्ट फील्डर रूचि, बेस्ट बॉलर रागिनी को प्राप्त हुआ और मैन ऑफ द मैच का खिताब कोमल शर्मा को प्राप्त हुआ। दूसरा मैच बालिका वर्ग में डॉन बास्को व लॉ मटीना के मध्य खेला गया मैच को डॉन बास्को ने 09 विकेट से जीत लिया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज गौरी सिंह चौहान, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज खुशी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक पीहू को दिया गया और मैन ऑफ द मैच का खिताब अस्मित को दिया गया।

बालक वर्ग में पहला मैच यश क्रिकेट क्लब और महेवा इलेवन क्रिकेट के मध्य खेला गया, जिस मैच को यश क्रिकेट क्लब ने पॉच विकेट से जीत लिया, जिसमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आयुष सिंह तोमर, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज यजुवेन्द्र, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक अमन को प्राप्त हुआ। मैन ऑफ द मैच का खिताब हिमांशु को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री संजय कुमार जी, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्त जी, खेल महोत्सव के संयोजक आशीष सिंह चौहान, इंजी० दुर्गेश वर्मा, कनिष्क बरनवाल, नगर पालिका के समस्त सभासदगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Comments

Back to Top