राम मोहन गुप्त को सशक्त कलमकार सम्मान प्रदान कर किया गया सम्मानित

लखीमपुर खीरी , 77

लखीमपुर खीरी।अखिल भारतीय संस्था साहित्य सृजन संस्थान द्वारा सृजन महोत्सव 2025 में लखीमपुर नगर के समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त को सशक्त कलमकार सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।स्व.हरगोविंद वर्मा गन्ना समिति सभागार दि सेक्सारिया शुगर फैक्ट्री बिसवां में आयोजित "सृजन महोत्सव- 2025" के उदघाटन एवं सृजन सरोकार सत्र में राम मोहन गुप्त 'अमर' को सृजन सरोकार सम्मान श्रृंखला के अंतर्गत साहित्य सृजन, उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं रचनात्मक योगदान के लिए "सशक्त कलमकार सम्मान" से मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अवध प्रांत के प्रांत कार्यवाह श्रीमान प्रशांत जी, विशिष्ट अतिथि डा गंगा प्रसाद शर्मा गुणशेखर, संस्थान के संरक्षक रमेश वाजपेई 'विरल', साहित्य सृजन संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष संदीप मिश्र 'सरस' एवं मोहित जायसवाल आदि द्वारा प्रदान किया गया। बिसवां के वरिष्ठ समाज सेवी स्व. डॉ. राम प्रसाद जायसवाल की पुण्य स्मृति में राम मोहन गुप्त 'अमर' को प्रदान किए गए उपरोक्त सम्मान पर इष्ट मित्र-परिजनों द्वारा हर्ष व्यक्त कर शुभेच्छाएं दी गईं है। इस अवसर पर नेपाल राष्ट्र, कनाडा एवं भारी संख्या में प्रदेश के विभिन्न ख्याति लब्ध साहित्यकार, समाजसेवी, अतिथि  एवं दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top