अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की एक बैठक सीतापुर में की गई आयोजित
लखीमपुर खीरी Dec 15, 2025 at 05:30 PM , 70लखीमपुर खीरी।अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की एक बैठक सीतापुर में आयोजित की गई जिसमें 1971 में पाकिस्तान से युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत एवं बांग्लादेश को आजाद कराने पर हर वर्ष विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में भी जिले के सभी पूर्व सैनिकों को परिचय कराया गया।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि में लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष अवध प्रांत एवं जिला प्रचारक आकाश,प्रांत सचिव विनोद तिवारी, प्रांत सचिव राहुल सिंह ने भारत माता एवं सरस्वती जी तथा सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण पुष्प अर्पित किया।कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के गीत के साथ आगे बढ़ाया गया।विनोद तिवारी ने संगठन का परिचय कराया।संगठन किस प्रकार काम करता है इस पर राहुल सिंह ने प्रकाश डाला।जिला प्रचारक ने एवं विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।प्रांत अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर ने सीतापुर जिले के जिला अध्यक्ष आलोक सिंह शेखावत समेत सभी को बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि संगठन सीतापुर के सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार तथा शहीद परिवार के साथ सुख दुःख में सदैव उनके साथ रहेंगे एवं उनकी समस्याओं को दूर कराने की पूरी कोशिश करेंगे।धन्यवाद एवं राष्ट्रगान के बाद बैठक को संपन्न किया गया।इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष अवध प्रांत लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर,जिला प्रचारक आकाश, ज्ञानेन्द्र सिंह शेखावत,प्रांत सचिव विनोद तिवारी,प्रांत सचिव राहुल सिंह तोमर एवं सीतापुर कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन भारत माता की जयघोष के साथ संपन्न किया गया,उपरोक्त जानकारी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सीतापुर के जिला अध्यक्ष द्वारा दी गई।






_page-0001.jpg)
























Comments