सोशल मीडिया के जरिए परिजनों को मिला 2 वर्षीय बालक

लखीमपुर खीरी , 160

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। कस्बा धौरहरा के मोहल्ला आजाद नगर निवासी करीब दो वर्षीय बालक बुधवार को घर से निकलकर भटकते हुए कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक के अस्पताल के पड़ोस में कुछ लोगों ने देखा।काफी देर तक भटकने व रोने के चलते लोगों द्वारा बच्चे को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मीडिया वायरल होने के बाद पिता ने बालक को कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर मोहल्ला आजाद नगर कस्बा धौरहरा का दो वर्षीय पुत्र करीब एक बजे घर से निकल कर भटकते भटकते कस्बे के प्रसिद्ध चिकित्सक डाक्टर राजीव जायसवाल के अस्पताल के पड़ोस में लोगों द्वारा रोते देख खाने पीने की वस्तुएं देने के साथ कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। प्रकरण सोशल मीडिया में वायरल के बाद बच्चे के पिता जाहिद सलमानी को कोतवाली पुलिस टीम ने बच्चे को सौंप दिया। इस दौरान जाहिद ने बताया कि मेरे परिवार में मिट्टी होने से सभी लोग वही चलें गये थे। सोशल मीडिया ग्रुप में चल रही सूचना के आधार पर धौरहरा कोतवाली आकर बच्चे को अपने साथ ले गए।

Related Articles

Comments

Back to Top