15 दिसंबर से आयोजित होगा खेल महोत्सव
लखीमपुर खीरी Dec 11, 2025 at 02:40 PM , 86(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। क्रीड़ा भारती एवं नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा विलोबी मैदान में लखीमपुर खेल महोत्सव (सीजन-2) का भव्य आयोजन डा० इरा श्रीवास्तव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, लखीमपुर, योगेश वर्मा सदर विधायक, अवनीश सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य (शिक्षक संघ स्नातक), संजय कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, लखीमपुर द्वारा दिनांक 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक कराया जा रहा है, जो कि कपिल श्रीवास्तव, कनिष्क बरनवाल, आशीष सिंह चौहान, आनन्द वर्मा, इंजी० दुर्गेश वर्मा के संयोजक मण्डल में कराया जायेगा।
इस 9 दिवसीय खेल महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, एथलेटिक्स सहित अनेक आकर्षक एवं रोमांचक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल महोत्सव का उद्देश्य जनपद में खेलों को बढ़ावा देना, युवाओं में खेलदृभावना का विकास करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण गतिं से जारी हैं।
नगर पालिका परिषद लखीमपुर एवं क्रीड़ा भारती ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा इस महोत्सव को सफल बनाने में सहभागिता निभाएँ।






_page-0001.jpg)
























Comments