खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानों पर उत्पादों की गुणवत्ता परखी

लखीमपुर खीरी , 180

धौरहरा खीरी। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी धौरहरा ने क्षेत्र के खमरिया कस्बे में ख़ान पान की दुकानों पर जाकर मौजूद उत्पादों की गुणवत्ता परखी। कार्यवाही के डर से व्यापारियों में हड़बड़ी मच गई।
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के खमरिया कस्बे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम जी शुक्ला ने बुधवार को दुकान दुकान जाकर बिक रहे उत्पादों की गुणवत्ता परखी। शुक्ला ने खाने पीने वाले उत्पादों व क्वालिटी व सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए दुकान स्वामियों को बताया।बाहर से आने वाले दूध के वाहनों को रोककर व खाने पीने वाले उत्पादों के साथ दूध पैकेट आदि की सैम्पलिंग करने के संकेत भी मिलें।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों से बेचने वाले सामानों की गुणवत्ता व साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Comments

Back to Top