आर एम ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान

लखीमपुर खीरी , 158

लखीमपुर खीरी।आर.एम.ज्ञान दायिनी इंटर कॉलेज लखीमपुर खीरी में आज विभिन्न प्रतियोगिताओं कम्प्यूटर प्रतियोगिता, चेस प्रतियोगिता, कैरम प्रतियोगिता तथा भारत को जानो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक राकेश वर्मा एडवोकेट ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं न केवल प्रतिभा को निखारती हैं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करती हैं। उन्होंने बच्चों को सतत प्रयास करने, अनुशासन बनाए रखने और लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा दी। श्री वर्मा जी ने विजेताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धियां विद्यालय के गौरव को बढ़ाने वाली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सचिन शुक्ला आशीष सिंह, कामिनी,प्रदीप तथा समस्त शिक्षकगण तथा सभी छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे। अंत में विजेताओं ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top