शिशु वाटिका लखीमपुर में त्रि दिवसीय प्रांतीय निरीक्षण सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 182

लखीमपुर खीरी।विद्या भारती वार्षिक शैक्षिक निरीक्षण योजना के अंतर्गत सनातन धर्म सरस्वती शिशु वाटिका लखीमपुर खीरी में आज तीन दिवसीय 7 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 को उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्चन कर भैया बहिनों द्वारा वार्षिक गीत प्रात: स्मरण, हनुमान चालीसा, कहानी एवं हमारा लक्ष्य सुनाकर निरीक्षिका बहनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वंदना के पश्चात शिशु वाटिका संचालिका श्रीमती हीरा सिंह ने मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं सम्मान किया। आदरणीया मंजू मंध्यान शिशु वाटिका प्रमुख एवं आदरणीया रेनुका श्रीवास्तव जी आप दोनों सरस्वती शिशु वाटिका मालवीय नगर गोण्डा आई। सभी शिशुओं द्वारा घोष ड्रम के साथ योग कराया गया। राम आयेंगे भजन के साथ ताली योग भी कराया गया। कक्षा कक्ष शिक्षण कार्य में देखा गया। दोनों निरीक्षका बहनों ने वंदना सभा में भैया बहनों को प्रेरक कथा एवं गीत सुनकर अनुशासन उत्साह और आगे बढ़ने का संदेश दिया निरीक्षण टीम द्वारा विद्यालय की समग्र शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया गया कक्षाओं की स्वच्छता, छात्रों के बैठने का आसान, शिशुओं का दिन के अनुसार वेश एवं आचार्या बहिनों का वेश का निरीक्षण किया। कार्यालय की विभिन्न पंजियों का रख-रखाव एवं सभी पंजियों का निरीक्षण भी किया । भैया बहिनों की डायरी, कापी आदि। भोजनवेला एवं वन्दे मातरम् का भी सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया। आचार्या दैयन्दिनी एवं विभिन्न विभाग की विभाग पंजिया देखी गई अंत में दोनों बहिनों ने समस्त शिक्षिका बहिनों के साथ बैठकर समीक्षा कर विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की। विद्यालय की प्रत्येक कक्षा, कार्यालय व्यवस्था, परिसर की स्वच्छता ,शैक्षणिक वातावरण की सराहना की सफल आयोजन में समस्त शिक्षिकाओं बहनों का एवं कर्मचारी भैया बहिनों का भी योगदान सराहना भी की। विद्यालय दिनों दिन प्रगति की ओर बढ़े ऐसी शुभकामना दी।

Related Articles

Comments

Back to Top