अज्ञात कारणों से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख मजदूर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लखीमपुर खीरी Dec 09, 2025 at 05:48 PM , 235नरेंद्र मिश्रा
मैगलगंज खीरी।थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी निवासी छोटे लाल राज के घर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने पूरे परिवार की सालों की कमाई राख कर दी। हादसा इतना भयावह था कि देखते ही देखते मोटरसाइकिल, परचून की दुकान का पूरा सामान, घरेलू दस्तावेज, राशन सामग्री तथा संपूर्ण गृहस्थी आग की लपटों में स्वाहा हो गई।पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है।छोटे लाल राज मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके ऊपर लगभग 10 से 12 सदस्यों की जिम्मेदारी है। अचानक आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है। पीड़ित परिवार के सामने अब रहने, खाने और रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने जीवन की शुरुआत कर सके।






_page-0001.jpg)
























Comments