टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग पर शिक्षकों ने सांसद आर.के. चौधरी को सौंपा ज्ञापन, लोकसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन
लखनऊ Dec 07, 2025 at 05:50 PM , 110लखनऊ।
आज दिनांक 7 दिसम्बर 2025 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ ने जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन के नेतृत्व में माननीय सांसद मोहनलालगंज, लखनऊ श्री आर.के. चौधरी को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी (TET) की अनिवार्यता समाप्त की जाए, क्योंकि यह शिक्षकों के हितों व उनकी सेवा सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है। प्रतिनिधियों ने सांसद श्री आर.के. चौधरी से अनुरोध किया कि इस विषय को लोकसभा में प्रभावी ढंग से उठाया जाए, जिससे प्रदेश के लाखों शिक्षकों को राहत मिल सके।
सांसद श्री चौधरी ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों की नियुक्तिकालीन अर्हता एवं सेवा शर्तों की वैधता बनाए रखने के संबंध में पत्र माननीय प्रधानमंत्री एवं मानव संसाधन मंत्री, भारत सरकार को भेज दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षकों की परिस्थितियों को देखते हुए उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने तथा आवश्यकता पड़ने पर सरकार द्वारा नया कानून बनाने या संशोधन कराने हेतु सक्षम प्राधिकारी को निर्देश भेजने का अनुरोध भी किया गया है। साथ ही वे इस मुद्दे को चल रहे लोकसभा सत्र में पूरी मजबूती से उठाएंगे।
इस मौके पर जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह, काकोरी अध्यक्ष अजय सिंह, गोसाईगंज अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, मलिहाबाद अध्यक्ष अवधेश यादव, बख्शी तालाब अध्यक्ष सावित्री मौर्य, सरोजिनी नगर मंत्री धीरेंद्र कुमार, काकोरी मंत्री महेंद्र कुमार, चिनहट मंत्री प्रमोद कुमार, माल मंत्री जितेन्द्र कुमार व सरोजिनी नगर कोषाध्यक्ष जगत नारायण सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन एवं शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि सांसद श्री चौधरी उनकी मांगों पर सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय कराने का प्रयास करेंगे।































Comments