“भगवान् और गुरु में बहुत बड़ा अंतर है --महात्मा रोहित दास जी”

लखीमपुर खीरी , 418

सकरघटा करौली लखीमपुर।स्वामी सदानन्द जी परमहंस द्वारा संस्थापित संस्था सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् के तत्त्वावधान में सकरघटा, करौली, में चल रहे चतुर्थ दिवस के सत्संग कार्यक्रम  में बोलते हुए आचार्य रोहित दास ने कहा कि कोई भी गुरु भगवान् नहीं होता । उन्होंने एक दोहा सुनाते हुए कहा, 

गुरु गोविन्द दोउ खड़े, काके लागूं पाय । 

बलिहारी गुरु आपने, जो गोविन्द दियो लखाय ।।

उन्होंने आगे कहा इस श्लोक का तात्पर्य यह है कि वह गुरु जो गोविन्द को लखा दे अर्थात् भगवान् को साक्षात् बातचीत सहित मुक्ति-अमरता का बोध कराते हुए गीतावाला ही विराटपुरुष का दर्शन करा दे, वह ही गुरु भगवान् होता है और उसी को सदगुरु कहते हैं  । दूसरा श्लोक सुनाते हुए कहा -

गुर्रु ब्रम्हा गुर्रु विष्णु गुर्रुदेव महेश्वरः ।

गुर्रु साक्षात् परमब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः।।

जहाँ तक इस श्लोक का सवाल है तो यह स्तुतिगान ब्रम्हाजी द्वारा श्री हरि विष्णु जी के लिए उस समय किया गया जब विष्णुजी द्वारा हरिद्वार में हरि की पैड़ी में ब्रम्हा जी को तत्त्वज्ञान की प्राप्ति हुई, जिसमें उन्होंने विष्णु जी में ही अनंत कोटि ब्रम्हा-विष्णु-महेश और सृष्टि, ब्रम्हाण्ड आदि सबकुछ उन्हीं में और उन्हीं से निकलते व प्रवेश करते हुए विराट रुप सहित ज्ञान-दृष्टि से देखा। उन्होंने साक्षात् परमब्रम्ह-परमात्माको देख-जानकर यह स्तुति-गान किया । अब इसका अर्थ कोई यह लगाए कि सभी गुरु ही ब्रम्हा-विष्णु-महेश और साक्षात् परमब्रम्ह-परमात्मा है तो यह बात बिल्कुल ही झूठ-गलत और हास्यास्पद है । क्योंकि भगवान् पूरे भू-मण्डल पर सत्युग में एकमात्र एकमेव एक श्री विष्णु जी के शरीर से अवतरित हुआ, त्रेता युगमें एकमेव एक श्रीराम जी के शरीर से एवं पूरे द्वापर युग में पूरे भू-मण्डल पर एकमेव एक श्री कृष्ण जी के शरीर से अवतरित हुआ और वर्तमान कलियुग में पूरे भू-मण्डल पर वही तत्त्वज्ञान-भगवद्ज्ञान ‘सदानन्द’ वाली शरीर से अवतरित होकर कार्य किया । उसी ज्ञान को जान-देख-पहचान कर सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस के शिष्य एवं अनुयायी गण धर्म  धर्मात्मा धरती रक्षार्थ धर्म के नाम पर फैले आड़म्बर-ढोंग-पाखण्ड को समूल समाप्त करने के लिए तन-मन-धन से समर्पित एवं कृत संकल्पित हैं ।

Related Articles

Comments

Back to Top