अध्यापकों से ना लें बीएलओ का कार्य- उन्हें बच्चों को पढ़ाने दें

लखीमपुर खीरी , 162

(हरीशंकर मिश्र)

लखीमपुर खीरी। जनपद की एक छात्रा ने निर्वाचन आयोग व सरकार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकरअपील की है निर्वाचन आयोग का कार्य अध्यापकों से ना कर कर अन्य लोगों से कराया जाए।
ग्राम सभा खजुरिया खीरी के खजुरिया कालोनी निवासी श्रीमती पूनम देवी की सुपुत्री कुमारी महिमा सरकारी स्कूल में पढ़ती है कक्षा चार की छात्रा है इस बच्ची ने शासन से अपील की है कि  सरकारी स्कूलों के अध्यापक बीएलओ अधिकारी का कार्य क्यों कर रहे हैं? जिस कारण छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी होती है।

आपको अवगत करा दें कि लगभग एक दो महीने से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत फाॅर्म भरने की प्रक्रिया पूरे भारत देश में चल रहा है।
(विशेष गहन पुनरीक्षण) का फाॅर्म भरने के लिए सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की भी बीएलओ के कार्य हेतु ड्यूटी लगाई गई है।
छात्रा ने कहा है कि अगले महीने छमाही परीक्षा होने वाला है इसे ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग का कार्य उनके व अन्य कर्मचारियों को कार्य  करने का निर्देश दिया जाए जिससे अध्यापक गण स्कूली बच्चों को सही समय पर शिक्षा दे सकें।

Related Articles

Comments

Back to Top