आशाओं ने दिया सीएमओ को ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 126

लखीमपुर खीरी। बुधवार को जनपद की आशाओं के द्वारा जिला मुख्यालय पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया गया ।
      इस ज्ञापन में आशा और संगनियों के द्वारा सरकार से विभिन्न मांगों के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की गई है। संगठन के द्वारा लगातार धरना /प्रदर्शन ,ज्ञापन देने का कार्य किया जा रहा है किंतु सरकार आशाओं की मांगों की अनदेखी कर रही है ।आशाओं को मेहनत का उनको प्रतिफल नहीं दिया जा रहा है ।सरकार और सिस्टम के द्वारा इस शोषण से परेशान होकर आगामी 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी ,जिसकी सूचना अभी तक पूरे राज्य में विभिन्न सीएचसी पर नोटिस दी गई । आज जिला मुख्यालय पहुंचकर नोटिस देने का काम किया गया ,इसमें मीना जी की अगवाई में तमाम आशाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Comments

Back to Top