चर्मरोग निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
लखीमपुर खीरी Nov 26, 2025 at 05:50 PM , 118लखीमपुर खीरी। हिदायत नगर में चर्म रोग से संबंधित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में पूरे दिन तकरीबन 180 मरीजों का निशुल्क परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में पहुंचे लोगों को जाड़े के मौसम में बढ़ने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं के कारण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चर्म रोग विशेषज्ञों ने बताया कि सर्दियों में त्वचा अधिक ड्राई हो जाती है, जिससे एलर्जिक डर्मेटाइटिस, सोरायसिस, सेबोरियक डर्मेटाइटिस, एक्ने और पिंपल्स जैसी समस्याएं अधिक पाई जाती हैं। चिकित्सकों ने सलाह दी कि ऐसे मौसम में त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें, तनाव से दूर रहें, हल्का व्यायाम करें और नियमित रूप से धूप लें। साथ ही नारियल तेल से मालिश करना, अधिक गर्म पानी के उपयोग से बचना और जरूरत पड़ने पर चिकित्सक से संपर्क में रहना लाभकारी है।शिविर का संचालन चरम रोग विशेषज्ञ डॉ. जावेद अख्तर की अगुवाई में किया गया। इस दौरान डॉ. शादमा अय्यूब, स्वास्थ्य कर्मी साक्षी मिश्रा, मुशीर खान, कलाम इस्लाम, सीमा परवीन, शनम खान और अक्शा खान ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।






_page-0001.jpg)
























Comments