राम मोहन की सृजित रचना वर्षों की तपस्या का सुफल के लिए "उत्कृष्ट सृजन प्रशस्ति सम्मान से सम्मानित

लखीमपुर खीरी , 136

लखीमपुर खीरी।धर्म ध्वजा आरोहण के पावन अवसर पर सृजित राम मोहन गुप्त अमर की रचना वर्षों की तपस्या का सुफल को शब्दों की दुनियां साहित्यिक मंच द्वारा "उत्कृष्ट सृजन" सम्मान से सम्मानित किया गया है।अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच शब्दों की दुनियां द्वारा नगर के समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त 'अमर' को श्रीराम मंदिर अयोध्या में हुए धर्म ध्वजा आरोहण अवसर पर सृजित रचना वर्षों की तपस्या का सुफल के लिए "उत्कृष्ट सृजन" प्रशस्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। मंच की संस्थापक सुनीता रमन एवं समन्वयक डॉ विनोद मिश्रा तथा जनार्दन मिश्रा द्वारा प्रदत्त उपरोक्त वाओ पोस्ट ऑफ द डे उत्कृष्ट सृजन सम्मान प्रदान कर हार्दिक बधाई और शुभ कामनाएं प्रदान की गईं हैं। पूर्व में भी कई बार राम मोहन गुप्त शब्दों की दुनियां और अन्य साहित्यिक मंचों द्वारा प्रशंसित और सम्मानित किए जा चुके हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top