जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनाया गया संविधान दिवस

लखीमपुर खीरी , 140

लखीमपुर खीरी।दिनांक 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संविधान दिवस कांग्रेस जनों के द्वारा मनाया गया।बाबा भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को याद किया गया।तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।उक्त गोष्ठी को संबोधित करते हुए मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और क्षमता आदि ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है l पिछले 7 दशकों मे इसने राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों के माध्यम से राष्ट्र का मार्गदर्शन किया है।उक्त गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि संविधान के बिना कोई भी देश नहीं चल सकता देश का शासन और सरकार कैसे चलेगी।देश के नागरिकों के क्या अधिकार और कर्तव्य होंगे एवं इनकी रक्षा कैसे होगी एक देश को चलाने के लिए यह सभी बातें संविधान में निहित होती है।भारत का सपना देखने वाले बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी सदस्यों को संविधान निर्माता को नमन करता हूं।वर्तमान बीजेपी सरकार में संविधान और लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित डाक्टर रईस अहमद उस्मानी,कोमल सिंह, चंद्रप्रभा अवस्थी, जावेद अली एडवोकेट,आनंद श्रीवास्तव, अब्दुल रहीम अकील खान , शत्रोहन लाल वर्मा, गुलफाम आदि।

Related Articles

Comments

Back to Top