निःशुल्क पॉच दिवसीय योग शिविर 22 नवम्बर से

लखीमपुर खीरी , 122

लखीमपुर खीरी, 19 नवम्बर   युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, लखीमपुर खीरी एवं भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी के संयुक्त तत्वावधान में क़ौमी एकता सप्ताह के अवसर पर पॉच दिवसीय योग शिविर का निःशुल्क आयोजन 22 नवम्बर से 26 नवम्बर तक गुरु नानक इंटर कॉलेज, लखीमपुर में आयोजित होगा।
यह योग शिविर प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक संचालित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक क्रियाओं का प्रशिक्षण देंगे। यह कार्यक्रम जिले के युवाओं को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवा वर्ग योग के माध्यम से स्वास्थ्य, एकाग्रता एवं मानसिक संतुलन प्राप्त कर सके।
शिविर के सभी पॉच दिनों में सफलतापूर्वक भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। यह आयोजन जिले में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।
 जिले के युवाओं/युवतियों सहित अधिक से अधिक लोगों से अपील है कि वे इस शिविर में सम्मिलित होकर योग के माध्यम से स्वस्थ, ऊर्जा से भरपूर और संतुलित जीवन की ओर कदम बढ़ाएँ। यह जानकारी भारतीय योग संस्थान के क्षेत्रीय प्रधान/सह मीडिया प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव ने दी

Related Articles

Comments

Back to Top