बाजार का निर्माण होने से क्षेत्रीय जनता खुश
लखीमपुर खीरी Nov 19, 2025 at 05:41 PM , 132धौरहरा खीरी। विकास खण्ड धौरहरा की एक ग्राम पंचायत में विकास विभाग द्वारा किए गए कार्य से ग्रामीण काफी खुशी महसूस कर रहे हैं।
जनपद के विकास खंण्ड धौरहरा में जिम्मेदारों द्वारा शासन की महत्वपूर्ण सुविधाओं में सुमार व जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत सरसवा में लगने वाली हाट बाजार परिसर में जलभराव होने के चलते काफी समय से दुकानदारों से लेकर ग्राहकों को भारी कठिनाई होती रही है और तो और बाढ क्षेत्र होने के चलते दुकानदारों द्वारा बेंचे जाने वाले उत्पाद के आधी पानी व बारिश से अस्त व्यस्त होने के साथ आम लोगों को खरीददारी करने के लिए कीचड़ जैसी समस्या के चलते विकास विभाग ने ग्रामीण हाट बाजार का कायाकल्प करते हुए 4 बड़े टीन शेड चबूतरों का निर्माण कराने के साथ आवागमन के लिए बनी गलियों में इंटरलॉकिंग लगाकर सुसज्जित किया गया है।ज्ञात हो सरसवा की बाजार सोमवार व गुरुवार को लगतीं रही है। खैर विकास विभाग की अनोखी पहल का ग्रामीण खुले दिल से सराहना करते हैं।
इस मामले में खण्ड विकास अधिकारी धौरहरा संदीप तिवारी ने बताया कि अति शीघ्र हाट बाजार का उद्घाटन किया जाएगा।






_page-0001.jpg)
























Comments