कच्ची दीवार गिरने से एक की मौत चार घायल।

लखीमपुर खीरी , 146

गोला गोकर्णनाथ खीरी। नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा गांव में बीती रात आग ताप रहे पांच लोगों पर कच्ची दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई चार लोग घायल हो गए। 
नीमगांव थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में बीती रात बंसी लाल के घर के बाहर आग ताप रहे पांच लोगों पर अचानक कच्ची दीवाल गिर गई, जिससे पांचो गंभीर घायल हो गए गंभीर घायल अवस्था में पांचो को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर बंसीलाल उम्र 77 वर्ष की मृत्यु हो गई अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
जिसमें मृतक बंसीलाल उम्र करीब 77 वर्ष व घायल1विजय कुमार 2सुरजीत कुमार 3 निगम कुमार4 सुनील देवी 
ग्राम पिपरी थाना नीमगांव निवासी हैं।वही वंशी लाल का पोस्टमार्टम होने के बाद शव का गांव मे अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।जवकि घायलो को प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई।

Related Articles

Comments

Back to Top