मितौली में केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन,
लखीमपुर खीरी Nov 15, 2025 at 06:15 PM , 90मितौली-खीरी। केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज मितौली में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। समापन दिवस पर आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान राव, विद्यालय के प्रबंधक बृजेश सिंह तथा प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम मे खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने बच्चो पढ़ाई के साथ खेलकूद की अनिवार्यता पर जोर दिया।वही विधालय के प्रबंधक बृजेश सिंह कहाँ की बच्चो को खेलकूद की तरह ज्यादा रूचि लेनी चाहिए जिससे गेजेट्स से दुरी हो जाएगी खेलकूद से शरीर व मस्तिष्क मज़बूत होता है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में छात्रों ने गरबा, “श्री गणेशाय धुन”, “डोल बाजे” जैसी रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया।इन प्रस्तुतियों में नैना, आराध्या, सृष्टि, सौम्या, विकास, आयुष, अभिजीत, देवांश, सौरभ, आयुषी, लवी, स्वामी, आराधना, दृष्टि, शबनम, मानवी सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मेधावी व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल और उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।कबड्डी प्रतियोगिता (बालक वर्ग) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में देव बाजपेई, मिराज गाजी, असम गाजी, अयान गाजी, अविरल, शादाब, शगुन और नमन दीक्षित शामिल रहे।रस्साकशी प्रतियोगिता में नमन, रजनीश, इंद्रजीत, प्रवीण, समीम, गगन और गोलू की टीम प्रथम रही।नर्सरी वर्ग की कॉन रेस में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।एल.के.जी. की रिंग जंपिंग रेस में इलेक्शन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।यू.के.जी. की फ्रॉग रेस में भी छोटे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।कक्षा 2 की मैथ्स रेस में नैतिक सिंह प्रथम रहे।कक्षा 3 में अनुज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन अभिषेक वर्मा एवं अंजनी मिश्रा द्वारा किया गया।इस अवसर पर गणेश शंकर गुप्ता, बृजमोहन मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद कटियार, बृज किशोर शुक्ला, अच्छन मास्टर, डॉ. शिवकुमार, डॉ. आशीष गुप्ता तथा शिक्षकगण—भानु तिवारी, आशुतोष अग्निहोत्री, जाहिद अली, अंकित गुप्ता, किशन यादव, कृष्ण मिश्रा, छाया राजपूत, सचिन महेंद्र सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, अनुशासन और उत्साह की सराहना की।






_page-0001.jpg)
























Comments