बी.पी.एस पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह के साथ मनाया बाल दिवस
लखीमपुर खीरी Nov 15, 2025 at 06:10 PM , 91(शत्रुजीत सिंह)
लखीमपुर खीरी। शहर के मेला मैदान रोड स्थित बी.पी.एस पब्लिक स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ शिक्षकों एवं
शिक्षिकाओ द्वारा आयोजित विशेष प्रार्थना सभा से हुआ। इसमें शिक्षक शिक्षकों ने लघु नाटिका, समूह गान, सामूहिक नृत्य, भाषण, सुविचार आदि अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा नर्सरी से सेकंड तक के बच्चों के लिए eat andbwin प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कक्षा 3 से कक्षा 12 तक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम अवस्थी द्वारा मेडल बनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने विद्यालय मैनेजमेंट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सभी अभिभावकों और शिक्षाविदो से आग्रह करती हूं कि हम सब मिलकर बच्चों की बात ध्यान से सुने उनकी जिंदगी कैसी है उनके जीवन में क्या संघर्ष चल रहा है उनके अधिकार कहां है और कैसे हर दिन उनको उन अधिकारों से वंचित किया जा रहा है यह समझने का वक्त है हमे इस धरा को अपने बच्चों के लिए सुरक्षित बनाना है और यह तभी संभव है जब हम उनकी बात सुनेंगे और उनके जरूरत को समझेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को गिफ्ट पैक दिए गए।






_page-0001.jpg)
























Comments