युवक के पेट में चाकू मार कर हत्या शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
लखीमपुर खीरी Nov 15, 2025 at 06:20 PM , 85निघासन खीरी।पढ़ुआ थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के पेट में चाकू मार कर हत्या कर दी गई है,या घटना बीते शुक्रवार शाम को हुई थी इस मामले में मृतक के परिजन आज पढ़ुआ चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं परिजनों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें की गई थी लेकिन भाजपा के बड़े नेता के कथित संरक्षण के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं कि प्रदर्शनकारी आरोपी के घर पर बुलडोजर करवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं यह घटना शुक्रवार शाम पढुआ गांव में हुई थी आदर्श पुत्र संतोष 19 वर्ष और 17 वर्षीय चंदन शुक्ला पुत्र जयप्रकाश के बीच मामूली बात को लेकर कहां सुनी हो गई थी आरोप है कि इसी दौरान चंदन शुक्ला ने आदर्श के पेट में चाकू से हमला कर दिया चाकू लगने से आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया था परिजनों ने ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी ले गए थे जहां डॉक्टर ने हालात गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था वहीं जिला अस्पताल में इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई थी।।






_page-0001.jpg)
























Comments