आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को दिया प्रशिक्षण
लखीमपुर खीरी Nov 13, 2025 at 06:22 PM , 263(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। धौरहरा राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर में बुधवार को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जाने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार राजकीय बालिका इंटर कालेज धौरहरा परिसर में बुधवार को पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए सिखाए जाने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें संगठन की नगर अध्यक्ष डाँ निधी वर्मा ने बताया कि 19 नवम्बर को रानी लक्ष्मी बाई की जयंती के उपलक्ष्य में छात्राओं के अंदर बैठे डर को समाप्त करके उनके अंदर साहस की भावना पैदा करने के लिए और राह चलते मनचले और गुंडो से अपनी रक्षा कैसे की जाती है इसके तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौरहरा नगर इकाई द्वारा मिशन साहसी के अंतर्गत एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं को कराया गया।इस दौरान आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पूरी टीम व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।






_page-0001.jpg)
























Comments