विलोबी का नाम हटाने की कार्यवाही हेतु शासन ने लिखा डीएम को पत्र
लखीमपुर खीरी Nov 13, 2025 at 06:30 PM , 233लखीमपुर खीरी।26 अगस्त 1920 को तत्कालीन ब्रिटिश कलेक्टर लखीमपुर खीरी क्रूर प्रशासक विलोबी आईसीएस की तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने तलवार से सर काट कर मर्डर कर दिया था। तीनो को 1920 में ही फांसी हो गयी थी। यूपी सरकार नें तीनों को शहीद का दर्जा दिया। 1920 में अंग्रेजो ने विलोबी मेमोरियल भवन का निर्माण किया। 1924 में विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट बनाया। इसका सचिव बाबू सरस्वती प्रसाद आगा को बनाया। 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हो गया पर ट्रस्ट में कोई बदलाव नही हुआ। 101 वर्ष से एक ही परिवार का सचिव है।
विलोबी का नाम हटाने को लेकर साल भर समाचार छपे। डीएम को ज्ञापन दिया गया। जब जिला प्रशासन से कोई रिस्पांस नही मिला तो प्रमुख सचिव गृह यूपी सरकार को लिखा गया।
एक महीना 14 दिन बाद शासन ने जिलाधिकारी को उचित कार्यवाही करने को कहा है। उम्मीद है कि डीएम कार्यवाई कर अंग्रेज का नाम हटवाएँगी।






_page-0001.jpg)
























Comments