सीएसआईआर के कार्यक्रम में शामिल होने वाली छात्राएं रवाना
लखीमपुर खीरी Nov 13, 2025 at 06:17 PM , 302(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज धौरहरा की 250 छात्राओं का एक दल चार बसों के सहारे शैक्षिक भ्रमण हेतु राजधानी लखनऊ में केन्द्रीय औषधि संस्थान (सीएसआईआर) व साइन सिटी परिसर के भ्रमण हेतु विद्यालय की छात्रा रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार शासन व सरकार की मंशानुरूप गुरुवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौरहरा मे पढ़ने वाली छात्राओं का एक दल शैक्षिक भ्रमण हेतु केन्द्रीय औषधि संस्थान व साइन सिटी लखनऊ के लिए सुबह आठ बजे रवाना हुआ। विद्यालय स्टाफ द्वारा बालिकाओं के लिए लंच बॉक्स व पीने के लिए पानी बसों भेजा गया। विद्यालय की तरफ से बताया गया कि एक दिन का भ्रमण कार्यक्रम में शामिल छात्राएं व बसे देर रात तक वापसी करेगी।इस दौरान कुछ अध्यापकों को छोड़कर प्रधानाचार्य निधि वर्मा अनुपस्थिति रही। बसों के रवाना होने के समय विद्यालय स्टाफ के साथ अभिभावक मौजूद रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments