दो महीने से नहीं हुई नालियों की सफाई, गंदगी और बदबू से संक्रमण बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा
लखीमपुर खीरी Nov 04, 2025 at 05:54 PM , 149लखीमपुर खीरी।लखीमपुर ब्लॉक के थाना फरधान क्षेत्र में 1 हफ्ता पहले अखबार में प्रकाशित की गई खबर का अभी तक किसी भी जिम्मेदार ने नहीं लिया संज्ञान।करीब दो महीने से नहीं हुई नालियों की सफाई, गंदगी और बदबू से संक्रमण बीमारियां फैलने का बढ़ा खतरा।ग्राम पंचायत पीरपुर में तुरंत नाथ मंदिर व मस्जिद के पास गंदगी का साम्राज्य है। जहां करीब दो महीने से नालियों की सफाई ही नहीं हुई है। इस मामले में ग्रामीण पूरी तरह से उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। गांव में बनी नालियों में गंदगी बजबजा रही है। लोगों का गंदगी एवं बदबू से जीना मुहाल हो गया है। यहां के वाशिंदे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। इस भीषण बदबू से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मच्छर एवं खतरनाक बीमारियां से गुजर रहे लोग। पीरपुर ग्राम पंचायत में तुरंत नाथ मन्दिर व मस्जिद की तरफ के लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में 4 सफाई कर्मी होने के बाद भी नालियों की सफाई नहीं हो रही। उन्होंने इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दिनांक 04 नवम्बर को दर्ज कराई। क्षेत्रीय पत्रकार ने सफाई कर्मियों से कई बार मिलकर । इस समस्या से अवगत कराया, तो उन्होंने कहा कि कल आकर के सफाई करते हैं, लेकिन आज तक सफाई नहीं हुई।






_page-0001.jpg)
























Comments