स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा ठूंठवां मेले में

लखीमपुर खीरी , 128

(मनोज मिश्र/सुनील शर्मा)

धौरहरा खीरी। ईसानगर क्षेत्र के ठुठआ मेला दशकों  से कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाघरा तट पर लगने की परम्परा चली आ रही है।  बताया जाता है कि मेलें में लाखों लोगो की भीड़ जूटती है । मंगलवार को जिलाधिकारी,सीएमओ,  एसडीएम व क्षेत्राधिकारी,सहित विकास विभाग के  आला अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया साथ ही मेले की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार गांजरक्षेत्र के ग्राम कबिरहा में प्रतिवर्ष घाघरा के तट पर लगने वाले ऐतिहासिक ठुठवा मेला परिसर का जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल के अन्य अधिकारियों के साथ स्नान घाट, बैरिकेटिंग व आने जाने वाले मार्गों का निरीक्षण करते हुए मेले में लगने वाले स्वास्थ्य कैम्प सहित अन्य विंदुओं पर कार्य करने के लिए निर्देश दिए।इस दौरान सीएमओ डाक्टर संतोष गुप्ता, एसडीएम शशीकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल,क्षेत्राधिकारी शमशेर बहादुर सिंह,खण्ड विकास अधिकारी ईसानगर धन प्राप्त यादव,पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी निर्मल तिवारी,एनडीआरएफ व पीएसी बल मौजूद रहा।

ईसानगर के ग्राम कबिरहा में मौजूद तहसीलदार आदित्य विशाल ने बताया कि बुधवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाघरा तट को समतल कराते हुए श्रद्धालुओं के लिए स्नान ध्यान,गहरे पानी में स्नानार्थी न पहुंचे इसके लिए बैरिकेटिंग व पीएसी के जवानों  के साथ गोताखोरों की तैनाती करने के साथ मेला परिसर में पहली बार स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top