डिप्टी सीएमओ ने किया राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण व वृद्धाश्रम का भ्रमण

लखीमपुर खीरी , 148

लखीमपुर खीरी। डिप्टी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित सिंह ने मंगलवार को राजकीय दत्तक ग्रहण अभिकरण आश्रम का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आश्रम में तीन अनाथ बच्चे — तीन माह की परिणीति, दो माह की दिव्या कृति और दो माह की रुद्रांशी — भर्ती पाई गईं। डॉ. सिंह ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया।
आश्रय गृह की अधीक्षिका अनुप्रिया बाथम ने बताया कि सभी बच्चों की देखभाल आश्रम के स्टाफ द्वारा समुचित रूप से की जा रही है। डिप्टी सीएमओ डॉ अमित सिंह ने बताया कि बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए समय-समय पर डॉक्टर्स को बल आश्रम में बच्चों के परीक्षण हेतु भेजने के आदेश सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता द्वारा दिए गए हैं, उनका यह निरीक्षण भी उन्हीं के आदेशों के क्रम में किया गया है, जिससे अनाथ बच्चों की उचित स्वास्थ्य देखभाल हो सके।
इसके बाद डॉ. अमित सिंह ने सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने वृद्ध जनों का हालचाल लिया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही सभी वृद्ध जनों से वृद्ध आश्रम में लगने वाले स्वास्थ्य शिविर से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान काउंसलर देवनंदन श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top